Ladli Behna Yojana:लाडली बहना योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण

 

Ladli Behna Yojana:लाडली बहना योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण 

 

Ladli Behna Yojana:लाडली बहना योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण - हमारे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा गरीब लोगों के लिए समय-समय पर अनेक प्रकार की योजना चलाई जाती है, जिसके अंतर्गत लोगों का आर्थिक और अन्य प्रकार से सहायता की जाती है। इसी के अंतर्गत योजना है, जिसे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का नाम दिया गया है, जो राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में लागू की गई।

Ladli Behna Yojana:लाडली बहना योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण

इस आर्टिकल में आपको इस योजना से जुड़ी हुई सभी जानकारी प्राप्त होगी, जिसमें आपको आवेदन, दस्तावेज, पात्रता, अपात्रता आदि संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा 13 मार्च 2023 को शुरू किया गया। ये योजना ऐसी महिलाओं को जो आर्थिक रूप से पिछड़ी है, उनको आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह मिलता है। इस योजना के लिए सरकार ने 60 हजार करोड रुपए की राशि का बजट में प्रावधान किया है।

Table of Contents


1. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है? 

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की ऐसी महिलाओं को जो आर्थिक रूप से पिछड़ी हैं, उनको सालाना 12000 रूपए और प्रतिमाह 1000 रुपए का भुगतान किया जाता है। इसका अंतर्गत उस राशि को सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना में ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनके आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में है और ऐसी महिला जिनके घर में ट्रैक्टर है, उनको भी उसे योजना में शामिल किया गया है, जिससे कि इस योजना का लाभ पाने वाली कुल महिलाएं करीब एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा हो गई है। पहले न्यूनतम आयु 23 वर्ष थी, जिसे घटाकर 21 वर्ष कर दिया गया है। इस योजना से ऐसी महिलाओं को मदद मिलेगी, जो विधवा हो, अकेली रहती हो, अपना गुजारा करने में सक्षम नहीं है, आर्थिक रूप से कमजोर है या कोई विद्यार्थी हो, तो वह अपनी पढ़ाई के लिए इसका उपयोग कर सकती हैं।www.cmladlibahna.mp.gov.in 


2. किन महिलाओं को लाभ मिलेगा? 

  • ऐसी महिलाएं जो मध्य प्रदेश की निवासी हो
  • इन महिलाओं में विधवा, तलाक सुदा या अन्य महिलाएं भी शामिल है, जिन्हे छोड़ दिया गया है
  • किसी भी जाति, धर्म या वर्ग की महिला
  • ऐसी महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • ऐसी महिला जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है।

3. किन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा? 

  • ऐसी महिलाएं जिनके पास 5 एकड़ से अधिक भूमि हो
  • ऐसी महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो
  • ऐसी महिला जिसके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व विधायक या सांसद हो
  • ऐसी महिला जिसके परिवार में चार पहिया वाहन हो (ट्रैक्टर को छोड़कर)
  • ऐसी महिला जो जिसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर देता हो

4. आयु सीमा 

1 जनवरी 2023 के आधार पर

  • न्यूनतम आयु - 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु - 60 वर्ष

5. दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आवेदक के फोन नंबर
  • समग्र परिवार आईडी
  • पेन कार्ड

6. पंजीकरण कैसे कराए 

  • सबसे पहले आपको लाडली बहन योजना के नजदीकी सेंटर पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वहां से एक फॉर्म लेकर जानकारी भरनी होगी।
  • उसके बाद आपको वह फॉर्म जमा करवाना होगा। 
  • इसके बाद केंद्र पर आवेदक महिला का फोटो लिया जाएगा और बाकी के प्रक्रिया करने के बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।
  • इसके बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़े -  Pm Kisan Yojana क्या है? - PM किसान सम्मान निधि योजना: पूरी जानकारी 

उम्मीद है, आपको हमारी ये पोस्ट "Ladli Behna Yojana:लाडली बहना योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.