Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण

 

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण 

 
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण - सुकन्या समृद्धि योजना मोदी सरकार द्वारा लागू की गई एक छोटे बचत बचत योजना है। इस योजना को मोदी सरकार द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत साल 2015 में शुरू की गई थी।

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण

यह योजना बालिकाओं के लिए है, जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है और उनके अभिभावक उनके पढ़ाई, शादी या उच्च शिक्षा आदि के लिए चिंतित हैं, तो ऐसे परिवारों की मदद के लिए बनाई गई इस योजना के द्वारा कम बचत में आपको अधिक ब्याज प्राप्त होता है और तय समय बाद जमा की गई राशि से अधिक राशि उन अभिभावकों या उसे बालिका को प्राप्त होते हैं। यह योजना केवल बेटियों के लिए ही बनाई गई है।


Table of Contents


1. Sukanya Samriddhi Yojana/सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? 

अशोक कन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत किसी परिवार में यदि 10 वर्ष से कम उम्र की बच्ची हो, तो उसके अभिभावक द्वारा किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया जा सकता है, जिसका न्यूनतम 250 रुपए से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा करवाया जा सकता है। दूसरे बचत खातों में कम ब्याज के उलट इस योजना के अंतर्गत खुलवाया गया खाते पर आपको 8% सालाना ब्याज दर प्राप्त होती है जो की एक उच्च ब्याज दर है। 
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भविष्य में पढ़ाई एवं शादी पर होने वाले खर्चों के लिए बचत करना है।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी भी अधिकृत बैंक में यह बचत खाता खुलवा सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा जमा की गई राशि पर सालाना 8% के हिसाब से ब्याज दिया जाता है, जो की उच्च ब्याज दर वाली बचत योजना है।
 

2. Sukanya Samriddhi Yojana/ सुकन्या समृद्धि योजना के लिए योग्यता 

  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत खाता बालिका के नाम पर अभिभावक द्वारा ही खोला जा सकता है।
  • एक परिवार में केवल दो सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोले जा सकते।
  • इस योजना के अंतर्गत किसी बालिका का एक से अधिक सुकन्या समृद्धि खाता नहीं खोला जा सकता है।
  • यदि किसी परिवार में एक साथ दो या तीन लड़कियों का एक साथ जन्म हुआ है, तो फिर तीसरी और चौथी लड़की के लिए भी सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते है।

3. सुकन्या समृद्धि योजना की कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • इस योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की बालिका का खाता खुलवाया जा सकता है।
  • इस योजना मे मिलने वाले ब्याज की दर 8% सालाना है।
  • एक परिवार में केवल 2 सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए जा सकते है।
  • इस बचत खाते के अंतर्गत न्यूनतम सालाना 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा करवाए जा सकते है।
  • इस योजना के अंतर्गत आपको 15 साल तक प्रीमियम की राशि जमा करवानी होगी, जो कि 21 वर्ष बाद परिपक्व होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आपको 16 से 21 वर्ष तक कोई प्रीमियम जमा नहीं करना है, लेकिन इस राशि में 8% सालाना ब्याज दर से रकम जुड़ती जाएगी।
  • बालिका 18 वर्ष की होने पर उसकी उच्च शिक्षा के लिए 50% रकम निकाल सकते है।
  • सुकन्या समृद्धि खाते को आप आसानी से दूसरी बैंक या पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर कर सकते है।
  • लड़की के 18 वर्ष के होने पर उस खाते का संचालन उस लड़की के हाथो मे आ जाता है।

4. आवश्यक दस्तावेज
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • माता पिता का पेन कार्ड
  • अभिभावक का पासपोर्ट साइज फोटो

5. सुकन्या समृद्धि खाता कहां पर खोलें

सुकन्या समृद्धि योजना के खाते पोस्ट ऑफिस के अलावा कई सारी बैंको मे खुलवाए जा सकते है। 
  • Post office
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • बैंक ऑफ़ इंडिया
  • इंडियन बैंक 
  • पंजाब नेशनल बैंक 
  • बैंक ऑफ़ बड़ौदा
  • HDFC बैंक
  • ICICI बैंक

 
6. आवेदन फॉर्म कैसे भरे

आवेदन का फॉर्म भरने के लिए बालिका तथा अभिभावक की सारी जानकारी की आवश्यकता होती है, जिन्हें फार्म में एक-एक करके भरना होता है।
  • बालिका का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • प्रारंभिक जमा राशि 
  • बालिका की जन्म तारीख
  • बालिका के जन्म प्रमाण पत्र का विवरण
  • माता-पिता का पहचान पत्र
  • स्थाई पता

यह सभी जानकारी फार्म में भरने के पश्चात सभी दस्तावेजों की एक कॉपी के साथ फॉर्म को पोस्ट ऑफिस या बैंक में जमा करवाना होता है और इसी के आधार पर सुकन्या समृद्धि योजना में बचत खाता खुल जाता है।
 

उम्मीद है, आपको हमारी ये पोस्ट "Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 

 
 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.