Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण

 

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण 

 
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण - अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना हैं, जिसे साल 2015 में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया था। ये योजना युवाओं के लिए बहुत उपयोगी योजना साबित हुई है। इस योजना को अब तक 8 साल पूरे हो चुके हैं और अभी तक इसमें लगभग ढाई करोड़ लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है।

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण
image Credit : News Nation

आज हम आपको इस आर्टिकल में इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे जैसे, पात्रता, आवेदन, आवश्यक दस्तावेज आदि। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि इस योजना का आप कैसे लाभ उठा सकते है।
इस योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष के युवाओं को 60 साल की उम्र पूरी होने पर एक निश्चित पेंशन दी जाती है, जिसके अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति उनके हिसाब से 60 वर्ष की उम्र तक एक निश्चित प्रीमियम राशि चुकानी होती हैं। इस योजना के बारे में आगे आपको पूरा विस्तार से बताया गया है।
 
Table of Contents


1. Atal Pension Yojana / अटल पेंशन योजना क्या है? 


  • अटल पेंशन योजना एक ऐसी योजना है, जिससे कोई भी 18 से 40 वर्ष का व्यक्ति अपने आने वाले बुढ़ापे के लिए एक आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकता है। इसके अंतर्गत 60 वर्ष की उम्र के बाद उनको एक निश्चित राशि में पेंशन प्राप्त होती है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी 18 से 40 वर्ष का व्यक्ति एक निश्चित प्रीमियम को देकर 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्राप्त कर सकता है, जिसमें प्रीमियम की राशि 18 वर्ष से 40 वर्ष के लोगों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे प्रिमियम की राशि भी बढ़ती जाती है यानी कम उम्र के लोगो को 60 साल होने तक एक समान कम प्रीमियम देना होगा, जबकि ज्यादा उम्र के लोगो को एक समान ज्यादा प्रिमियम देना होगा।
  • जब कोई 18 वर्ष का व्यक्ति इस योजना को लेता है, तो उसे 42 वर्ष तक प्रतिमाह 42 रुपए का प्रीमियम चुकाना होता है, तो उसे 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 रुपए प्रति माह पेंशन मिलती है। इसी तरह से वह अपने प्रीमियम की राशि बढ़ा करके 1000 से 5000 तक की पेंशन प्राप्त कर सकता है।
  • इसी प्रकार से यदि कोई 40 वर्ष का व्यक्ति इस योजना को लेता है, तो उसे अगले 20 वर्ष तक यानी उसके 60 वर्ष के होने तक एक निश्चित प्रीमियम को चुकाना होता है। यदि 40 वर्ष का व्यक्ति हर माह 291 रुपए चुकाता है, तो 60 वर्ष की उम्र पर उसे 1000 रुपए प्रतिमाह की पेंशन प्राप्त होगी। इसी प्रकार से वह व्यक्ति प्रीमियम को बढ़ा करके 1000 से 5000 तक के पेंशन प्राप्त कर सकता है। 
  • इस योजना की अधिकतम अवधि 42 वर्ष तथा न्यूनतम अवधि 20 वर्ष तथा 60 वर्ष की उम्र के पश्चात परिपक्व होती है।
  • अब यह आप पर निर्भर है, कि आप 1000 से 5000 तक की कौन सी पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं। 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में अलग-अलग आयु के लिए 1000 से 5000 तक की पेंशन प्राप्त करने के लिए अलग-अलग प्रकार की प्रीमियम राशि चुकानी पड़ती है।
  • आप चाहे तो कुछ वर्षों बाद आप ऐसा खाते को बंद भी कर सकते हैं।

2. Atal Pension Yojana / अटल पेंशन योजना के लिए योग्यता 

  • ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच में है, अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में योजना के परिपक्व होने की अवधि उम्र के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जो की 20 वर्ष से 42 वर्ष तक है।
  • स्वावलंबन योजना के अंतर्गत जो लोग पंजीकृत हैं, उन्हें स्वचालित रूप से इस योजना में जोड़ दिया जाएगा।

3. Atal Pension Yojana / अटल पेंशन योजना के लिए अयोग्यता 

  • यदि कोई व्यक्ति आयकर दाता हो।
  • प्रवासी भारतीय योजना के लिए अयोग्य होते हैं।
  • ऐसा कोई व्यक्ति जो सामाजिक सुरक्षा योजना या कर्मचारी भविष्य निधि योजना के अंतर्गत संरक्षित हो।

4. Atal Pension Yojana / अटल पेंशन योजना की कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • इस योजना को भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू किया गया था।
  • 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत पेंशन के राशि 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपए प्रतिमाह प्राप्त की जा सकती है।
  • व्यक्ति की आयु 60 वर्ष होने के पश्चात उसे पेंशन की राशि प्राप्त होना शुरू हो जाती है।
  • पेंशन का प्रिमियम अलग-अलग उम्र और उनके द्वारा चुनी गई पेंशन की राशि, जिसमे 1000 से 5000 रुपए के आधार पर होती है।
  • उम्र के अनुसार आपको न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 42 वर्ष तक इस योजना के लिए प्रीमियम देना होता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष है और उसने यह योजना ली है, तो उसे 42 वर्ष तक और 40 वर्ष की उम्र वाले व्यक्ति को 20 वर्ष तक प्रिमियम देना होता है।
  • योजना के एक बार शुरू होने के बाद आप कभी भी इसे बंद करवा सकते हैं।
  • इस योजना के लिए आपके पास बैंक अकाउंट होना जरूरी होता है और हर महीने प्रीमियम की राशि इस अकाउंट से काट ली जाती है।
  • यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके द्वारा जमा किए गए संपूर्ण राशि को उसके नॉमिनी को भुगतान कर दिया जाता है।
  • एक बार इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने पर प्रीमियम की एक राशि को 1 वर्ष के दौरान घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

5. आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फोन नंबर

6. Atal Pension Yojana / अटल पेंशन खाता कहां पर खोले

अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आप खाता अपने नजदीकी किसी भी बैंक शाखा पर जाकर खुलवा सकते हैं।
 

7. Atal Pension Yojana / अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अकाउंट कैसे खोलते हैं? 

  • अपनी नजदीकी किसी भी बैंक शाखा में जॉब करके अटल पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म मांगे।
  • फॉर्म को भर कर बैंक में जमा करें।
  • इसके बाद अपनी बैंक का अकाउंट नंबर, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर प्रदान करें।
  • इसके बाद संचालक सभी जानकारियां वेरीफाई करके आपका अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अकाउंट खोल देगा और प्रथम किस्त आपके लिंक किए गए बैंक अकाउंट से काट ली जाएगी।
  • इसके बाद आपको इस अकाउंट की एक रसीद नंबर जारी करेगा।
  • इसके बाद अगली बार प्रीमियम की राशि आपके बैंक अकाउंट से अपने आप कटती जाएगी।

उम्मीद है, आपको हमारी ये पोस्ट "Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना क्या है? पात्रता एवं पंजीकरण" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 

 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.